
अजब-गजब: बहुत कम लोगों को पता होंगी ये हैरान कर देने वाली बातें, जानिए आप भी
इंसान में हमेशा नई चीजों को जानने की जिज्ञासा रहती है, इसलिए जब भी वह कुछ नया देखता है तो उसके बारे में जानकारी लेना शुरू कर देता है लेकिन देश और दुनिया में कई ऐसी चीजें हैं जो हमारे सामने होती हैं। इसके बावजूद भी हम उनसे जुड़ी बातों पर ध्यान नहीं दे पाते हैं। इनमें से कुछ चीजें रोचक होने के साथ-साथ लोगों को हैरान भी करती हैं। चलिए आज दुनिया की कुछ ऐसी ही रोचक चीजों के बारे में जानते हैं, जिनके बारे में जानकर आपका भी एक बार की यकीन करना मुश्किल हो जाएगा।
कभी खराब नहीं होता शहद
खाने पीने वाली चीजें एक समय के बाद खराब होने लगती हैं, लेकिन शहद दुनिया का इकलौता ऐसा खाद्य पदार्थ है, जो कभी खराब नहीं होता है। शहद को कांच के जार में अच्छी तरह से बंद करके रखा जाए तो ये कभी खराब नहीं होता है।
चांद की महक
चांद की महक, ये सुनकर ही आपको थोड़ा अजीब लगा होगा, लेकिन ये सच है चांद में भी महक होती है। नासा के मुताबिक चांद से बारूद जैसी महक आती है।
दुनिया के पहले कैमरे की अनोखी बात
दुनिया के सबसे पहले कैमरे की अनोखी बात ये थी कि यह बहुत स्लो फोटो खींचता था। यह इतना स्लो फोटो खींचता था कि लोगों फोटो के लिए 8 घंटे तक बैठना पड़ता था।
लेफ्ट हैंडेड
दुनिया के करीब 10 प्रतिशत इंसान लेफ्ट हैंडेड होते हैं। वहीं इंसानों के अलावा कुछ जानवर भी लैफ्ट हैंडी हो सकते हैं।
शुतुरमुर्ग
आपको ये जानकर हैरानी होगी कि दुनिया के सबसे बड़े पक्षी शुतुरमुर्ग की आंख उसके दिमाग से भी बड़ी होती है।
तितली
बहुत कम लोगों को ही मालूम होगा कि तितली स्वाद का मजा जीभ की बजाय अपने पैरों से ले पाती है।
डॉल्फिन
डॉल्फिन एक समुद्री जीव है। इसकी सबसे बड़ी खासीयत ये है कि यह एक ही समय में सोते हुए तैर भी सकती है।
बांस
बांस की सबसे दिलचस्प बात ये है कि बांस के पेड़ 24 घंटे में तीन फीट तक बढ़ सकते हैं।
- Details About Cryptocurrencies their Future.
- उत्तर प्रदेश शिक्षक रिक्ति: उत्तर प्रदेश में टीचर्स स्कूलों में
- Basics of India , Location, latitude, longitude, time zone
- UPSC PYQ 𝐀𝐫𝐭 & 𝐂𝐮𝐥𝐭𝐮𝐫𝐞
- MCQ