1. यूक्रेन 1922-1991 तक सोवियत रूस का हिस्सा टूटने के बाद एक आज़ाद देश बना |
2. यूरोप महादीप के पूर्व में स्थित है यूक्रेन जिसका क्षेत्रफल 603,550 वर्ग किलोमीटर है जो कि पूरे यूरोप महादीप के क्षेत्रफल के हिसाब से सबसे बड़ा देश है |
3. यूक्रेन की आधिकारिक राजधानी कीव है जिसकी स्थापना 1600 साल पहले की गयी थी। ये शहर देश का सबसे ज्यादा जनसँख्या वाला शहर और साथ ही आर्थिकता, राजनीतिकता और संस्कृति का प्रमुख केंद्र भी है।
4. यूक्रेन विश्व का 46वा सबसे बड़ा देश है जिसकी आधिकारिक भाषा उक्रेनियन है लेकिन यहाँ रूसी भाषा भी काफी मात्रा में बोली जाती है |
5. यूक्रेन में स्थित अर्सेनलना नामक मेट्रो स्टेशन दुनिया का सबसे गहराई में स्थित मेट्रो स्टेशन है |
6. यूक्रेन में मेडिकल की शिक्षा के लिए पूरे विश्व के अन्य देशो के मुकाबले बहुत सस्ता है जिसके कारण यहाँ हर वर्ष भारत समेत कई देशो के विद्यार्थी मेडिकल की शिक्षा पूर्ण करने आते है |
7. यूक्रेन की आधिकारिक सीमाएं स्लोवाकिया, दक्षिण पश्चिम में रोमानिया, पूर्व में रूस, उत्तर में बेलारूस, माल्दोवा, दक्षिण में काला सागर और अजोव सागर से लगती है।
8. यूक्रेन पूरी दुनिया में साक्षरता दर के मामले में चौथे नम्बर और इन्टरनेट इस्तेमाल के मामले में आठवे नम्बर पर आता है |
9. यूक्रेन की आधिकारिक भाषा यूक्रेनी है, जो कि पश्चिमी, मध्य शहरों और देश के कई ग्रामीण क्षेत्रों में बोली जाने वाली प्रमुख भाषा है वही दूसरी ओर देश के पूर्वी और दक्षिणी शहरों में रूसी भाषा ज्यादा बोली जाती है |
10. यूक्रेन के निवासी अपनी मेहमानबाजी के लिए पूरे विश्व भर में जाने जाते हैं | यहाँ के लोग अपने मेहमानो का दिल से सम्मानपूर्वक आदर करते है |
आपको यह Post कैसे लगी अन्त मे Comment Box मे जरूर सुझाव दे
11. पूरी दुनिया में जहाँ लोग शादी की अंगूठी बांये हाथ में पहनते है वहीँ यूक्रेन के लोग अपने रीती-रिवाज के अनुसार शादी की अंगूठी दायें हाथ में पहनते है |
12. यूक्रेन दुनिया में सबसे ज्यादा शराब पीने वाले देशो की सूंची में 6वे स्थान पर आता है | यहाँ का एक निवासी पूरे वर्ष में औसतन 13.6 लीटर शराब पी जाता है |
13. यूक्रेन की आधिकारिक मुद्रा यूक्रेनी रीवनिया है |
14. यूक्रेन में हर वर्ष अनाज का उत्पादन इतनी ज्यादा मात्रा में होता है जिससे पूरे यूरोप के लोगो को खिलाया जा सकता है |
15. यूक्रेन यूरोप में रूस के बाद 42.5 मिलियन लोगो की आबादी के साथ दूसरा सबसे बड़ा देश है |
16. यूक्रेन की महिलाओं को पूरे विश्व में बहुत सुन्दर और खूबसूरत माना जाता है |
17. यूक्रेन में वर्ष 1986 में सदी की बहुत बड़ी चेर्नोबिल परमाणु संयत्र त्रासदी घटित हुई थी |
18. यूक्रेन में गैस, तेल, लोहा, कोयला इत्यादि अन्य कई धातुओ के भण्डारण मौजूद है |
19. यूक्रेन की आय का मुख्य स्त्रोत गाड़ी, स्पेस क्राफ्ट और एरोप्लेन आदि का निर्माण करने से आता है |
20. यूक्रेन के निवासी जंक फ़ूड खाना बेहद पसंद करते है जिसके कारण इसकी राजधानी में स्थित मैकडॉनल्ड्स कथित तौर पर दुनिया के सबसे व्यस्त रेस्टोरेंट में से एक है |
21. यूक्रेन में 11 वीं शताब्दी में निर्मित किये गये कीव का Saint-Sophia Cathedral, Chersonesus के प्राचीन शहर और Carpathians के जंगल यूनेस्को की ऐतिहासिक धरोहरो की श्रेणी में आते है |
22. यूक्रेन के कीव शहर में दुनिया का सबसे बड़ा विमान बनाया गया है जिसका नाम ए एन-225 मरिया रखा गया था जिसे एंटोनेव डिज़ाइन ब्यूरो ने बनाया था ।
23. यूक्रेन के निवासी ऊर्जावान, तेज-तर्रार और लोक नृत्य के आदी होते हैं और जिसके लिए वो लोग पारंपरिक शैलियों में नृत्य करते है |
24. इतिहास के अनुसार यूक्रेन में द्वितीय विश्वयुद्ध के समय नाजी सेनाओ से बचने के लिए लाखो यहूदियों ने शरण ली थी जिनका कुछ समय बाद नाजी सेना ने हमला करके बहुत बड़ा नरसंहार कर दिया था ।
2nd Test Below