जानें दुनिया के ऐसे आविष्कारक जिनकी मृत्यु उन्हीं के आविष्कार से हुई

Spread The Love And Share This Post In These Platforms

आवश्यकता ही आविष्कार की जननी होती है और यही आवश्यकता की खोज मनुष्य को सूचनागार बना देती है। आइये इस लेख के जरिये दुनियां के ऐसे आविष्कारकों के नाम जानते हैं जो इतिहास के पन्नों में तो अमर हो गए परन्तु उनका खुद का आविष्कार ही उनकी मौत का कारण बना.

आवश्यकता ही आविष्कार की जननी होती है और यही आवश्यकता की खोज मनुष्य को सूचनागार बना देती है। मनुष्य की प्रकृति जिज्ञासा वाली होती है जो इन्हें विभिन्न घटनाओं को समझने में प्रेरक का काम करती है, परन्तु यह एक जोखिम भरा कार्य भी होता है। आपको हम इस लेख के जरिये दुनियां के ऐसे आविष्कारकों के नाम बताने जा रहें हैं जो इतिहास के पन्नों में तो अमर हो गए परन्तु उनका खुद का आविष्कार ही उनके मौत का कारण बना.


दुनिया के ऐसे आविष्कारकों की सूची जिनकी मृत्यु उन्हीं के आविष्कार से हुई 

1. सिल्वेस्टर एच. रोपर (Sylvester H. Roper)

अमेरिकी आविष्कारक, सिल्वेस्टर हॉवर्ड रोपर, प्रारंभिक ऑटोमोबाइल और मोटरसाइकिल के अग्रणी निर्माता थे। 2002 में रॉपर को रॉपर स्टीम वेलोकिपेडे (Roper steam velocipede) की खोज के लिए मोटरसाइकिल हॉल ऑफ फ़ेम में शामिल किया गया था। यह जानकर आपको आश्चर्य होगा की रॉपर स्टीम वेलोकिपेडे की शुरुआती गति परीक्षण के दौरान दुर्घटना में मृत्यु हो गई।

2. फ्रांज रेइकलट (Franz Reichelt)

Source: wikipedia.org

फ्रांज रेइकलट (Franz Reichelt) को “फ्लाइंग टेलर” के नाम से भी जाना जाता है। इन्होने कोट पैराशूट (Coat Parachute) का आविष्कार किया था लेकिन इसी अविष्कार के परीक्षण के लिए एफिल टॉवर से छलांग लगा दिया था और पैराशूट ना खुलने की वजह से टॉवर के नजदीक बर्फीले मैदान में दुर्घटनाग्रस्त हो गया और तुरंत ही मृत्यु हो गयी।

3. केरल सोसेक (Karel Soucek)

Source: imaxniagara.com

केरल सोसेक (Karel Soucek) ने शॉक-अवशोषित बैरल (Shock-Absorbent Barrel) को बनाया था। इसके परिक्षण के लिए इन्होने नियगारा जल-प्रपात से नीयागारा नदी में लुढ़काने का करतब दिखाने के दौरान ये उस वक्त बच तो गए लेकिन जब ये बाहर आए तो नाक से खून बह रहा था। चिकित्सा परीक्षण के दौरान पता चला की करतब के दौरान इनके छाती और पेट बुरी तरह से छतिग्रस्त हो गयी थी और खोपड़ी की हड्डी भी टूट गई थी और इसी वजह से अस्पताल में ही निधन हो गया था।

4. होरेस लॉसन हनीली (Horace Lawson Hunley)

Source: www.aventurine.com

होरेस लॉसन हनीली (Horace Lawson Hunley) ने दुनिया का पहला लड़ाकू पनडुब्बी (First Combat Submarine) बनाया था। दो असफल प्रयासों के बाद वह एक पनडुब्बी विकसित करने में सफल रहे लेकिन परिक्षण के दौरान अपने आठ चालक दल के सदस्यों के साथ इनकी विकसित पनडुब्बी दुर्घटनाग्रस्त हो गयी जिससे इनकी मृत्यु हो गयी। अक्टूबर/नवंबर, 1863 को चार्ल्सटन, दक्षिण कैरोलिना में मैगनोलिया कब्रिस्तान में पूर्ण सैन्य सम्मान के साथ दफनाया गया था और इनके सम्मान में संयुक्त राज्य अमरीका का उस दौर का सबसे प्रसिद्ध पनडुब्बी एच.एल. हनीली  को इनके नाम पर रखा गया था

5. मैरी क्यूरी (Marie Sklodowska Curie)

Source: www.bbvaopenmind.com

मैरी स्कोलोव्स्का क्यूरी (Marie Sklodowska Curie) एक भौतिक विज्ञानी और रसायनज्ञ थीं और विश्व की पहली महिला थी जिनको नोबेल पुरस्कार मिला था। इन्होने रेडियोधर्मी आइसोटोप को अलग करने के लिए रेडियोधर्मिता और तकनीक के सिद्धांत को प्रतिपादित किया था। इन्होने एक विधि का आविष्कार किया था जिससे रेडियोधर्मी दो तत्वों, पोलोनियम और रेडियम की खोज की जा सकती है। शोध सामग्री से निकलने वाली विकिरण के लंबे समय तक संपर्क के कारण, ऐप्लास्टिक एनीमिया ( Aplastic Anaemia) से इनकी मृत्यु हो गई थी।

6. हेनरी स्मोलींस्की (Henry Smolinski)

Source: topyaps.com

 हेनरी स्मोलींस्की (Henry Smolinski) ने एक हाइब्रिड कार-एयरक्राफ्ट का आविष्कार किया जिसका नाम AVE मीजार (AVE Mizar) रखा था लेकिन विमान के परीक्षण की उड़ान के दौरान वह दुर्घटनाग्रस्त हो गया और इनकी मृत्यु हो गयी

7. सबिन अर्नोल्ड वॉन सोचॉकी (Sabin Arnold von Sochocky)

Source: www.gizmodo.in

इन्होने रेडियम आधारित पेंट का आविष्कार किया था लेकिन यह अविष्कार ही इनकी मृत्यु का कारण बना और रेडियोधर्मी सामग्री के संपर्क में होने के कारण एप्लास्टिक एनीमिया (Aplastic Anemia) से इनकी मृत्यु हो गई।

उपरोक्त सूची पाठकों के सामान्य ज्ञान की बढ़ोतरी में सहायक होगी क्योंकि इसमें हमने दुनिया के ऐसे आविष्कारकों  के नाम शामिल किए हैं जिनकी मृत्यु उन्हीं के आविष्कार से हुई हैl

0%
0 votes, 0 avg
137
Created on

Geography Quiz

Geography Night Quiz

Night Test 9:00 PM

1 / 10

किस मुगल बादशाह के आदेश पर बंदा बहादुर की हत्या की गई ?

2 / 10

सैनिक संगठन 'खालसा दल' की स्थापना किसने की

3 / 10

रणजीत सिंह (1792-1839) ने अपने शासनकाल में अनेक विजयी युद्ध लड़े। उनके द्वारा विजित स्थानों को कालक्रमानुसार सजाइए- 1. लाहौर 2. अमृतसर 3. कांगड़ा 4. कश्मीर

4 / 10

रणजीत सिंह ने किस स्थान पर अधिकार करने के बाद 'महाराजा' की उपाधि धारण की ?

5 / 10

रणजीत सिंह को किस विजय अभियान के फलस्वरूप जमजमां नामक तोप की प्राप्ति हुई ?

6 / 10

रणजीत सिंह ने किस मिस्ल से लाहौर (पंजाब की राजनैतिक राजधानी) एवं अमृतसर (पंजाब की धार्मिक राजधानी) छीने?

7 / 10

सूची-I को सूची-II से सुमेलित कीजिए सूची-I A. अमृतसर की संधि(1809) B. रोपड़ की संधि(1831) C. त्रिपक्षीय संधि(1836) सूची-II 1. लार्ड मिन्टो 2. विलियम बैंटिक 3. लार्ड आकलैंड व् शाह शुजा

8 / 10

रणजीत सिंह एवं अंग्रेजों के बीच हुए अमृतसर की संधि (1809 ई०) में किस नदी को दोनों के राज्य-क्षेत्रों के बीच की सीमा निर्धारित की गई ?

9 / 10

रणजीत सिंह ने अपने राज्य प्रशासन, विशेषतः सैन्य प्रशासन, में विभिन्न विदेशियों को भर्ती किया, जिसमें शामिल थे 1. वन्तुरा 2. आलार्ड ३. कोर्ट एवं गार्डनर 4. एविटेबल

10 / 10

पंजाब में सिक्ख राज्य के संस्थापक थे

Your score is

The average score is 38%

0%

Rate this post

Spread The Love And Share This Post In These Platforms

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *