भारत का भूगोल

भारत का भूगोल
Spread The Love And Share This Post In These Platforms

भारत का भूगोल

 

  • भारत की स्थिति उत्तरी गोलार्ध और पूर्वी देशांतर में है।
  • भारत का आकार चतुर्भुज है।
  • भारत का अक्षांश उत्तरी गोलार्ध में 8°4′ से 37°6′ तक है।
  • देशांतर सीमा 68°7′ से 97°25′ पूर्वी देशांतर तक है।
  • विश्व में क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत सातवें स्थान पर तथा जनसंख्या की दृष्टि से दूसरे स्थान पर है।
विश्व में स्थानदेश का नाम
क्षेत्रफल के अनुसार जनसंख्या के अनुसार
प्रथमरूसचीन
द्वितीयकनाड़ाभारत
तृतीयचीनयू० एस० ए०
चतुर्थयू० एस० ए०इंडोनेशिया
पंचमब्राजीलब्राजील
षष्ठऑस्ट्रेलियापाकिस्तान
सप्तमभारतनाईजीरिया
अष्टमअरजनटीनाबांग्लादेश

 

  • भारत का कुल क्षेत्रफल 32,87,263 वर्ग किमी है जो विश्व के कुल क्षेत्रफल का 2.42% है।
  • भारत में विश्व की कुल जनसंख्या का 17.5% निवास करता है।
  • उत्तर से दक्षिण की लंबाई 3214 किमी और पूर्व से पश्चिम की लंबाई 2933 किमी है।
  • भारत का सबसे पूर्वी बिंदु अरुणाचल प्रदेश में वालांगु (किबिथू) है।
  • सबसे पश्चिमी बिंदु गुजरात में अक्तिवा (कच्छ जिला) में है।
  • सबसे उत्तरी बिंदु इंदिरा कॉल है, जो केंद्र शासित प्रदेश लेह में स्थित है।
  • सबसे दक्षिणी बिंदु इंदिरा पॉइंट है, जिसे पहले पैग्मेलियन पॉइंट और पार्सन्स पॉइंट के नाम से जाना जाता था। इंदिरा पॉइंट निकोबार
  • द्वीप समूह में स्थित है। भूमध्य रेखा से इसकी दूरी 876 किमी है।
  • प्रायद्वीपीय भारत का सबसे दक्षिणी भाग तमिलनाडु में “केप कोमोरिन” (कन्याकुमारी) में स्थित है।
  • भारत की स्थलीय सीमा की लंबाई 15200 किमी है।
  • तटीय भाग की लंबाई 7516 किमी (द्वीप समूह सहित) है। अकेले भारतीय प्रायद्वीप की तटरेखा 6100 किलोमीटर लंबी है।
  • भारतीय मानक समय 82°30′ पूर्व है। एक मानक समयरेखा 5 राज्यों से होकर गुजरती है।
    • उत्तर प्रदेश (मिर्जापुर)
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
    • आंध्र प्रदेश
    • ओडिशा
  • भारतीय मानक समय और ग्रीनविच समय के बीच अंतर 5.30 घण्टे का है। भारतीय समय ग्रीनविच समय से आगे चलता है।
  • सर्वाधिक राज्यों की सीमा को छूने वाला भारतीय राज्य उत्तर प्रदेश है। उत्तर प्रदेश कुल 9 राज्यों से सीमा बनाता है।
    • उत्तराखण्ड
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • हिमाचल प्रदेश
    • राजस्थान
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
  • भारत के 8 राज्यों से होकर कर्क रेखा गुजरती है।
    • गुजरात
    • राजस्थान
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • पश्चिम बंगाल
    • त्रिपुरा
    • मिजोरम
  • भारत के कुल 9 राज्य एवं 4 केन्द्र शासित प्रदेश समुद्री तट से लगे हुए हैं।
    • राज्य
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • गोवा
      • कर्नाटक
      • केरला
      • तमिलनाडु
      • आन्ध्र प्रदेश
      • उड़ीसा
      • पश्चिम बंगाल
    • केन्द्र शासित प्रदेश
      • लक्षद्वीप
      • अण्डमान निकोबार
      • दमन और दीव
      • पुदुच्चेरी (पांडिचेरी)
  • हिमालय को छूने वाले 11 राज्य व 2 केन्द्र शासित प्रदेश हैं।
    • राज्य
      • हिमाचल प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • सिक्किम
      • अरुणाचल प्रदेश
      • नागालैंड
      • मणिपुर
      • मिजोरम
      • त्रिपुरा
      • मेघालय
      • असम
      • पश्चिम बंगाल
    • केन्द्र शासित प्रदेश
      • जम्मू कश्मीर
      • लेह
  • भारत का सर्वाधिक नगरीकृत राज्य गोवा है।
  • भारत का  सबसे कम नगरीकृत राज्य हिमाचल प्रदेश है।
  • भारत का मध्य प्रदेश सबसे अधिक वन वाला राज्य है।
  • भारत का हरियाणा सबसे कम वन वाला राज्य है ।
  • भारत का मौसिनराम (मेघालय) में सबसे अधिक वर्षा होती है ।
  • भारत के केन्द्र शासित प्रदेश लेह में सबसे कम वर्षा होती है।
  • अरावली पर्वत सबसे प्राचीन पर्वत श्रृंखला है।
  • हिमालय पर्वत सबसे नवीन पर्वत श्रृंखला है।
Rate this post

Spread The Love And Share This Post In These Platforms

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *