आज इस लेख में हम बात करेंगे भारत की जनसंख्या कितनी है 2022 में, एवं साथ ही साथ अन्य धर्मो जैसे की मुस्लिम, सिख, ईसाई, बौद्ध लोगो की जनसंख्या कितनी है भारत में, एवं साथ में ये भी जानेंगे की वर्ष 1947 के बाद भारत की आबादी में कितना इजाफा हुआ है। आजादी के बाद से भारत की जनसंख्या बहुत ही तेजी से बढ़ रही है।
एक अनुमान के मुताबिक भारत आबादी के मामले में वर्ष 2027 तक चीन को पीछे छोड़ देगा। दोस्तों, भारत हर एक मामले में बहुत ही तेजी से उभर रहा है विश्व पटल पर, यहाँ के हर एक सेक्टर में तीव्र विकास देखी जा रही है, तो आइये जानते है आखिर इस विशाल देश भारत की जनसंख्या कितनी है.
2022 में भारत की जनसंख्या कितनी है
किसी भी देश का एकदम सही सही जनसंख्या पता करना बहुत ही मुश्किल काम है। एक बहुत ही पॉपुलर वेबसाइट के वेबसाइट Worldometer के अनुसार भारत की कुल जनसंख्या वर्तमान समय में लगभग 139 करोड़ 60 लाख है। भारत, चीन की जनसंख्या के बाद दुनिया का दूसरा सबसे घनी जनसंख्या वाला देश है, यह विश्व की जनसंख्या का लगभग 17.7 प्रतिशत है।
हालाँकि वर्ष 2011 के जनगणना के अनुसार भारत की कुल आबादी 121 करोड़ दर्ज की गयी है। जिनमे पुरुषों की आबादी 62 करोड़ 37 लाख एवं महिलाओं की आबादी 58 करोड़ 64 लाख दर्ज की गयी है। भारत एक हिन्दू बहुल देश है। यहाँ करीब 80 प्रतिशत जनसंख्या हिंदुओं की है।
भारतीय इतिहास में सर्वप्रथम जनगणना वर्ष 1882 में उस समय के गवर्नर जनरल लार्ड मेयो के कार्यकाल में किया गया था। और तब से 2011 तक कुल 15 बार जनगणना हो चुकी है और ये प्रत्येक 10 साल पर होती है। आजादी के बाद से ही भारत की जनसंख्या में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की गयी है।
भारत के इतिहास में वर्ष 2001-2011 के दौरान जनसंख्या वृद्धि में गिरावट देखी गयी, एवं 17.64 प्रतिशत की दशकीय वृद्धि दर दर्ज की गयी जो की इसके पहले वाले दशक में 21.54 प्रतिशत हुआ करती थी।
क्षेत्रफल के हिसाब से भारत दुनिया का सातवाँ सबसे बड़ा देश है। इसका कुल क्षेत्रफल 3287263 वर्ग किलोमीटर है। ऐसे तो 2011 की जनगणना के अनुसार भारत का जनसंख्या घनत्व 382 व्यक्ति प्रति वर्ग किलोमीटर है। पर नवीनतम आंकड़े के अनुसार जनसंख्या घनत्व 464 व्यक्ति प्रति वर्ग किलोमीटर है।
भारत के Financial Capital कहे जाने वाले मुंबई भारत के सबसे घने आबादी वाले शहरो में शुमार है ,यहाँ की कुल जनसंख्या लगभग 01 करोड़ 27 लाख है।
भारत के मुख्य धर्मो की जनसंख्या (India Population By Religion)
2011 की जनगणना के अनुसार भारत की कुल जनसंख्या का 79.8 प्रतिशत लोग हिन्दू धर्म को मानते है। इसके अलावा भारत में अन्य धर्म को मानने वाले लोगो की जनसंख्या भी काफी है। जिनमे मुख्यतः इस्लाम, ईसाई, सिख, बौद्ध, जैन शामिल है। जो निम्न है।
भारत के मुख्य धर्मो की जनसंख्या
इस्लाम – 14.2%
ईसाई – 2.3%
सिख – 1.72%
बौद्ध – 0.7%
जैन – 0.37%
एवं अन्य धर्मो को मानने वाले की कुल आबादी लगभग 0.9% है।