होली रंग, आनंद, खुशी और एकता का त्योहार है जिसे वसंत ऋतु में मनाया जाता हैl होली का उत्सव होलीका दहन से शुरू होता है जिसमें लोग होली से एक रात पहले एक साथ इकट्ठा होते हैं, गाते हैं और नृत्य करते हैं। अगली सुबह, लोग रंग और पानी के साथ होली खेलते हैंl होली भारत के सबसे लोकप्रिय त्योहारों में से एक है और यह कहना गलत नहीं होगा कि यह त्योहार कई अन्य देशों में भी उतना ही लोकप्रिय है। इस लेख में हम उन देशों का विवरण दे रहे हैं जहाँ भारत की तरह ही पूरे उत्साह के साथ होली का त्योहार मनाया जाता हैl
सभी के जीवन में बहुत सारी खुशियाँ और रंग भरता है, इसलिए इसे ‘रंग महोत्सव’ या ‘रंग पंचमी’ भी कहा जाता है| यह एक पारंपरिक और सांस्कृतिक त्यौहार है, जो पुरानी पीढियों द्वारा प्राचीन समय से मनाया जाता आ रहा है. होली रंग, आनंद, खुशी और एकता का त्योहार है जिसे वसंत ऋतु में मनाया जाता हैl होली का उत्सव होलीका दहन से शुरू होता है जिसमें लोग होली से एक रात पहले एक साथ इकट्ठा होते हैं, गाते हैं और नृत्य करते हैं। अगली सुबह, लोग रंग और पानी के साथ होली खेलते हैंl होली भारत के सबसे लोकप्रिय त्योहारों में से एक है और यह कहना गलत नहीं होगा कि यह त्योहार कई अन्य देशों में भी उतना ही लोकप्रिय है। इस लेख में हम उन देशों का विवरण दे रहे हैं जहाँ भारत की तरह ही पूरे उत्साह के साथ होली का त्योहार मनाया जाता हैl
1. नेपाल

Image source: Himalayan Wonders
भारत की तरह ही नेपाल में भी होली एक महत्वपूर्ण त्योहार हैl जैसा कि आप जानते हैं कि नेपाल में 80% आबादी हिन्दू धर्मावलम्बियों की है जिसके कारण इस त्योहार के प्रति उनके दिल में महत्वपूर्ण स्थान है। नेपाल में होली को फाल्गुन पूर्णिमा (नेपाली भाषा में फागु पुन्हि) भी कहते है। नेपाल के अलग-अलग स्थानों पर होली के रीति रिवाज़ों में थोड़ी बहुत विभिन्नता है।
काठमांडू में इस अवसर पर एक सप्ताह के लिए प्राचीन दरबार और नारायणहिटी दरबार में चीर (बाँस का स्तम्भ) गाड़ा जाता हैl इस चीर में विभिन्न रंग के कपड़े लटकाए जाते हैं। यह बाँस का स्तंभ भगवान श्रीकृष्ण द्वारा तालाब में स्नान कर रही ग्वाल-बालाओं के कपडे वृक्ष पर लटका देनेवाली कथा की स्मृति में प्रतीक स्वरूप खड़ा किया जाता है। स्तंभ गाड़ने के बाद आधिकारिक रूप से होली का आरम्भ होता है।
नेपाल के हिमाल और पहाड़ी इलाके में मुख्य होली भारत से एक दिन पहले मनाई जाती है। परंतु तराई में होली भारत की होली के दिन ही मनाई जाती है। तराई की होली का रूप बिहार की फगुआ से मिलता जुलता है। होली एक हिन्दू त्योहार है परन्तु नेपाल में हिन्दू और बौद्ध धर्मावलम्बी (प्रायः नेवार जाति) दोनों ही इस त्योहार को हर्षोल्हास से मनाते है। नेपाली होली के अवसर पर पानी से भरे गुब्बारे भी एक-दूसरे पर फेंकते हैं जो होली की एक बहुत ही प्रसिद्ध परंपरा है और यहां इसे “लोला” के नाम से जाना जाता है।
2. त्रिनिदाद और टोबैगो

Image source: United National Congress
आधिकारिक रूप से त्रिनिदाद और टोबैगो गणराज्य कैरिबियाई सागर में वेनेज़ुएला के उत्तर-पूर्व में स्थित है। दरअसल, त्रिनिदाद और टोबैगो एवं अन्य सटे हुए द्वीप समूहों व देशों में 150-170 (1845-1917 के बीच) साल पहले भारत के बिहार एवं उत्तरप्रदेश से कई लोगों को ले जाकर खेती-बाड़ी करवाई जाती थी। उन्हीं के साथ साथ उनका खान-पान, रहन-सहन, हिन्दू संस्कृति, भोजन पद्धति भी इन देशों में आ गई और धीरे धीरे इनकी पीढ़ी-दर-पीढ़ी ने इस देश के रंग-रूप में खुद को ढाल लिया, जिसके कारण होली का त्योहार यहाँ धूमधाम से मनाया जाता है। लेकिन त्रिनिदाद और टोबैगो में होली के लिए कोई राष्ट्रीय अवकाश नहीं है। दरअसल त्रिनिदाद और टोबैगो में होली का त्योहार होली के सबसे नजदीकी रविवार को खेला जाता है, लेकिन इसके बावजूद यहाँ के लोग होली के अवसर पर गाने गाते हैं, नृत्य करते हैं और एक दूसरे पर रंग और पानी फेंकते हैं और दिल खोलकर इस त्योहार का आनंद लेते हैं।
3. गुयाना
गुयाना में होली को “फगवा” के नाम से मनाया जाता है और यहाँ के निवासी होली को अपना प्रमुख और महत्वपूर्ण त्योहार मानते हैं। गुयाना के लोगों के दिलों में होली के त्योहार के महत्व का अनुमान इस बात से लगाया जा सकता है कि यहाँ होली के अवसर पर राष्ट्रीय अवकाश होती हैl गुयाना में मुख्य उत्सव प्रसाद नगर के मंदिर में आयोजित किया जाता है जहां लोग रंग और पानी के साथ होली खेलने के लिए इकट्ठे होते हैं और इस विशेष दिन का आनंद उठाते हैं।
- Google Pay App Se Online Paise Kaise Kamaye
- Father of Various fields
- Success Story: पिता चलाते थे ऑटो रिक्शा, 21 साल की उम्र में अंसार शेख ऐसे बने IAS
- Vocabularies for All Exams part -1
- IAS Tina Dabi Salary: आईएएस टीना डाबी की सैलरी कितनी है? घर, कुक के साथ मिली हैं ये सुविधाएं