भूगोल बतौर एक विषय जितना व्यापक है, उसमें रोजगार की संभावनाएं भी उतनी ही अधिक हैं। नए दौर में इसका सही तरीके से अध्ययन करके आप जोश और रोमांच से भरा ऐसा करियर बना सकते हैं, जिसमें नाम और दाम दोनों.
भूगोल बतौर एक विषय जितना व्यापक है, उसमें रोजगार की संभावनाएं भी उतनी ही अधिक हैं। नए दौर में इसका सही तरीके से अध्ययन करके आप जोश और रोमांच से भरा ऐसा करियर बना सकते हैं, जिसमें नाम और दाम दोनों हैं। बता रही हैं
भूगोल यानी ज्योग्राफी में पृथ्वी और उसके वातावरण की भौतिक विशेषताओं का अध्ययन किया जाता है। इसमें मानव आबादी व संसाधनों का वितरण और राजनीतिक व आर्थिक गतिविधियों का अध्ययन भी शामिल है, क्योंकि ये चीजें जहां पृथ्वी और उसके वातावरण की भौतिक विशेषताओं को प्रभावित करती हैं, वहीं उनसे प्रभावित भी होती हैं। प्रकृति से संबंधित विषय होने के कारण यह रोचक तो है ही, काफी रोमांचक भी है क्योंकि भूगोल के उच्च अध्ययन में पृथ्वी की विविधतापूर्ण भौतिक बनावट से और मानव समाज की बनावट और संस्कृतियों से रूबरू होने का मौका मिलता है। आज मनुष्य सभ्यता के जिस मुकाम पर है, वहां प्राकृतिक आपदा, जलवायु परिवर्तन, आबादी में अत्यधिक वृद्धि, तेजी से बढ़ता शहरीकरण, प्राकृतिक संसाधनों की अपर्याप्तता और बहुसांस्कृतिक एकीकरण जैसे मुद्दों को भूगोल के पेशेवर ज्ञान से ही हल किया जा सकता है।
व्यापक दायरा
भूगोल काफी व्यापक विषय है। इसलिए इसमें करियर की संभावनाएं भी काफी अधिक हैं। भूगोल की भौतिक, मानव और पर्यावरण जैसी अलग-अलग शाखाएं हैं। भौतिक भूगोल के तहत पृथ्वी और उसके वातावरण की भौतिक विशेषताओं का अध्ययन किया जाता है। जबकि मानव भूगोल में मनुष्य की राजनीतिक, आर्थिक, सामाजिक और सांस्कृतिक गतिविधियों के बारे में जाना-समझा जाता है। पर्यावरण भूगोल में व्यावसायिक पर्यावरण और उसका मानव जीवन पर पड़ने वाले प्रभावों के साथ-साथ मौसम, जलवायु आदि के बारे में विस्तार से अध्ययन किया जाता है।
बारहवीं के बाद खुलते हैं रास्ते
भूगोल की पढ़ाई स्कूलों में छठी क्लास से ही शुरू हो जाती है, लेकिन इसमें करियर बनाने के रास्ते बारहवीं क्लास के बाद ही खुलते हैं। इसमें बैचलर से लेकर पीएचडी तक के कोर्स उपलब्ध हैं। स्नातक में दाखिला बारहवीं के बाद ही मिलता है। इसके बाद एमए और एमए के बाद पीएचडी की सकती है। स्नातक के बाद विशेष सर्टिफिकेट और डिप्लोमा कोर्स भी होते हैं। लेकिन यहां तक पहुंचने के लिए बारहवीं में भूगोल में अच्छे अंक लाना जरूरी है। विषय पर पकड़ भी मजबूत होनी चाहिए, क्योंकि कुछ संस्थानों में भूगोल में दिाखले मेरिट के आधार पर होते हैं तो कई प्रवेश परीक्षा के जरिये दाखिला देते हैं
जरूरी कौशल
भूगोल में बेहतरीन करियर बनाने के लिए यह बेहद जरूरी है कि आपके अंदर विषय के प्रति गहरी रुचि और ज्ञान के साथ-साथ दूसरे लोगों के साथ तालमेल बिठाकर चलने की क्षमता भी हो। दरअसल एक ज्योग्राफर को अपना कार्य अच्छी तरह से करने के लिए अलग-अलग विभागों से तालमेल बनाकर चलने की जरूरत होती है।
– कंप्यूटर का ज्ञान
– आंकड़ों के संयोजन और विश्लेषण का हुनर
– तर्कसंगत और विश्लेषणात्मक सोच
– इस क्षेत्र में काम करने वालों को काफी भागदौड़ करनी पड़ती है, इसलिए शारीरिक तौर पर स्वस्थ रहना भी जरूरी है
– मैथमैटिक्स पर अच्छी पकड़ के साथ मैप बनाना आना आवश्यक योग्यता है
- SSC GD Exam 2023 : एसएससी जीडी की परीक्षा में पकडे गए दो सॉल्वर
- SSC MTS Quiz
- UPSSSC PET Result 2023 Out, Direct Download Link
- Old 10 Rupees Note Demand 2023: 10 रूपये के इस नोट पर आगे के हिस्से में छपी ये चीज बना सकती है मालामाल, ढूंढे गुल्लक और चेक करे खासियत-Very Useful
- Anganwadi Helper Bharti 2023 : 53000 पदो पर हेल्पर, सुपरवाइजर की बम्पर भर्ती 8वी पास छात्रो के लिए ।