
राजस्थान सरकार का बड़ा फैसला, फिर दिए जाएंगे ‘राजीव गांधी खेल रत्न अवार्ड’
Rajiv Gandhi Khel Ratna Award: राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि राज्य सरकार प्रतिबद्धता के साथ खेलों के विकास हेतु बड़े फैसले ले रही है.
Rajiv Gandhi Khel Ratna Award: राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने हाल ही में कहा कि राज्य में ‘राजीव गांधी खेल रत्न अवार्ड’ फिर दिए जाएंगे. उन्होंने कहा कि राज्य सरकार प्रतिबद्धता के साथ खेलों के विकास हेतु बड़े फैसले ले रही है. राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने खेलों को विकास हेतु यह बड़ा फैसला लिया है.
मुख्यमंत्री ने कहा कि राजस्थान सरकार राज्य में खेलों के विकास हेतु बड़े फैसले ले रही है तथा यह भी आश्वासन दिया कि पदक विजेताओं के लिए प्रोत्साहन राशि में वृद्धि जारी रहेगी. जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खिलाड़ी पुरस्कार एवं उद्घाटन समारोह का आयोजन किया गया. मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इस दौरान कहा कि राज्य में खिलाड़ियों को फिर से राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार दिए जाएंगे
मुख्यमंत्री ने क्या कहा?
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि राज्य सरकार हमेशा से खेल एवं खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करती रही है तथा इसलिए उसे लगता है कि फिर से प्रदेश में राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार दिए जाने चाहिए. उन्होंने ये भी कहा कि पदक विजेताओं हेतु प्रोत्साहन राशि में भी लगातार वृद्धि होता रहेगा. सीएम अशोक गहलोत ने ये बातें सवाई मानसिंह स्टेडियम में लोकार्पण और खिलाड़ी सम्मान समारोह का संबोधित करते हुए कही.
कितने वर्ष के खिलाड़ी हिस्सा लेंगे
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि राजीव गांधी ग्रामीण ओलंपिक 29 अगस्त 2022 से शुरू होगा. इसमें 27 साल और उससे ज्यादा उम्र के खिलाड़ी भाग लेंगे. उन्होंने कहा कि यह आयोजन राज्य में प्रतिभा खोज का एक बहुत बड़ा मंच बनेगा. उन्होंने कहा कि पंचायत संवर्ग में रिक्त पदों पर भर्ती में ग्रामीण ओलंपिक के विजेताओं को भी प्राथमिकता दी जाएगी.
अनुदान राशि हेतु ऑनलाइन पोर्टल लॉन्च
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने पदक विजेता खिलाड़ियों को दी जाने वाली अनुदान राशि हेतु ऑनलाइन पोर्टल को भी लॉन्च किया. गहलोत सरकार ने कहा कि राजस्थान के उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले करीब 229 खिलाड़ियों को आउट ऑफ टर्न पालिसी के अंतर्गत राजकीय सेवाओं में नियुक्तियां दी गई है.
खिलाड़ियों के लिए साथ ही दो फीसदी का आरक्षण प्रावधान भी किया है. राजस्थान सरकार के अनुसार पैरा ओलंपिक, ओलम्पिक, एशियन एवं कॉमनवेल्थ गेम्स के पदक विजेताओं के साथ अर्जुन अवार्ड और द्रोणाचार्य अवार्ड के खिलाड़ियों को पेंशन मिलेंगी.
राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार के बारे में
मेजर ध्यान चंद खेल रत्न पुरस्कार (पहले राजीव गांधी खेल रत्न) भारत में दिया जाने वाला सबसे बड़ा खेल पुरस्कार है. इस पुरस्कार को भारत और विश्व हॉकी के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी के नाम पर रखा गया है. यह प्रत्येक साल खेल एवं युवा मंत्रालय द्वारा प्रदान किया जाता है.
बता दें इस पुरस्कार मे एक पदक, एक प्रशस्ति पत्र तथा नगद राशि पुरस्कृत व्यक्ति को दिये जाते है. इस पुरस्कार का मुख्य उद्देश्य खिलाड़ियों को सम्मानित कर उनकी प्रतिष्ठा बढ़ाना है जिससे कि वे समाज में अधिक सम्मान प्राप्त कर सकें.
- Details About Cryptocurrencies their Future.
- उत्तर प्रदेश शिक्षक रिक्ति: उत्तर प्रदेश में टीचर्स स्कूलों में
- Basics of India , Location, latitude, longitude, time zone
- UPSC PYQ 𝐀𝐫𝐭 & 𝐂𝐮𝐥𝐭𝐮𝐫𝐞
- MCQ