विकिपीडिया क्या है?

Spread The Love And Share This Post In These Platforms

विकिपीडिया एक मुक्त ज्ञानकोश है जो दुनिया भर के उन लाखों योगदानकर्ताओं द्वारा लिखा जाता है जो ज्ञान को बाँटने एवं उसका प्रसार करने में विश्वास रखते हैं। विकिपीडिया के हर लेख एवं सामग्री के पीछे लाखों लोगों का कठिन प्रयास एवं ज्ञान निहित है। इस समय अंग्रेज़ी विकिपीडिया सबसे बड़ा एवं विशाल ज्ञानकोश है जिसमें ५० लाख से भी अधिक लेख हैं। हिन्दी विकिपीडिया पर लेखों की संख्या १ लाख से ज्यादा है। विकिपीडिया परियोजनाएं २० भारतीय भाषाओं सहित विश्व की २७९ से भी अधिक भाषाओं में उपलब्ध हैं। विकिपीडिया में हर लेख स्वयंसेवकों के एक बड़ी संख्या में किए गए सहयोगी सम्पादनों का परिणाम है।

विकि क्या है?

विकि सॉफ़्टवेयर वार्ड कुन्निगम द्वारा १९९४ में विकसित किया गया था। तब उसने विकिवेब सॉफ़्टवेयर विकसित कर इसे २५ मार्च १९९५ को www.c2.com नामक वेबसाईट पर प्रस्तुत किया था। उसने स्वयं इसके लिए विकि नाम का सुझाव दिया था। उसने यह नाम होनोलुलु द्वीप पर स्थित हवाईअड्डे के एक कर्मचारी से सुना, जिसने उसे हवाईअड्डे के दोनों सिरों के बीच चलने वाली बस विकिविकि चान्स आर टी ५२ के बारे में बताया। विकि का अर्थ हवाईयन भाषा में तेज़ गति होता है।

सामान्यत अन्तरजाल में किसी भी वेबसाईट पर कोई जानकारी देने के लिए अथवा सुरक्षित रखने के लिए हमें वेबसाईट के स्वामी से अनुमति लेनी पड़ती है परन्तु विकि एक ऎसा साफ़्टवेयर है जो सभी को किसी भी प्रकार की प्रतिबाधा से मुक्त रखकर बिना किसी तकनीकी ज्ञान एवं विशेषाधिकार के किसी भी सूचना सामग्री को जोड़ने, संशोधित करने एवं पुन: हटाने की सुविधा उपलब्ध कराता है। क्योंकि किसी विकि साफ़्टवेयर पर सूचना सामग्री डालना अत्यन्त सरल है जिस कारण यह सहयोगात्मक संलेखन के लिए एक सर्वोत्तम उपकरण है।

क्या विकि और विकिपीडिया एक हैं?

विकि और विकिपीडिया एक ही संस्था अथवा नाम नहीं है। चूंकि विकि साफ़्टवेयर सहयोगात्मक संलेखन के लिए एक सर्वोत्तम उपकरण है इसलिए विकिपीडिया जो कि एक मुक्त ज्ञानकोश है, सूचना सामग्री जोड़ने या हटाने के लिए इसका उपयोग करता है। विकिपीडिया केवल उन वेबसाइट्स में से एक सबसे अधिक प्रसिद्ध एवं विशाल वेबसाईट है जो विकि साफ़्टवेयर का प्रयोग करती है इस कारण कई लोग यह मान लेते है कि विकि और विकिपीडिया दोनों एक ही हैं परन्तु यह सत्य नहीं।

विकिपीडिया का इतिहास

विकिपीडिया इण्टरनेट पर आधारित एक मुक्त ज्ञानकोश परियोजना है। यह विकि के रुप में है, यानी एक ऐसा जाल पृष्ठ जो सभी को इसका सम्पादन करने की छूट देता है। विकिपीडिया शब्द विकि और एनसाइक्लोपीडिया (ज्ञानकोश) शब्दों को मिला कर बना है। विकिपीडिया एक बहुभाषीय प्रकल्प है, और स्वयंसेवकों के सहकार से निर्मित है। जिसकी भी इण्टरनेट तक पहुंच है वह विकिपीडिया पर लिख सकता है और लेखों का सम्पादन कर सकता है। विकिपीडिया के मुख्य सर्वर टैम्पा, फ़्लोरीडा में है। अतिरिक्त सर्वर एम्सटर्डम और सियोल में हैं।

निपुण लोगों द्वारा बनाए गए ज्ञानकोश न्यूपीडिया के पूरक के रूप में २९ जनवरी, २००१ में इसका शुभारम्भ हुआ। अब यह विकिमीडिया फाउण्डेशन द्वारा संचालित है जो एक अलाभकारी संस्था है। २००६ के मध्य में इसमें ४६ लाख से भी अधिक लेख थे, और केवल अंग्रेज़ी भाषा में ही १२ लाख से भी अधिक लेख थे। अब यह २७९ से भी अधिक भाषाओं में है, जिसमें से ३६ भाषाओं में १ लाख से भी अधिक लेख हैं। जर्मन भाषा के विकिपीडिया को डीवीडी में भी वितरित किया गया है। विकिपीडिया के संस्थापक जिमी वेल्स के शब्दों में यह “विश्व के प्रत्येक व्यक्ति के लिए, उनके अपनी भाषा में एक बहुभाषीय, मुक्त, सर्वाधिक सम्भव गुणवत्ता वाला विश्वकोश बनाने और वितरित करने का प्रयास है।”

क्या इस विकि अभियान को केन्द्र या राज्य सरकार की सहायता प्राप्त है?

विकिपीडिया एक अलाभकारी संगठन है जो विकिमीडिया फाउण्डेशन द्वारा संचालित किया जाता है। यह फाउण्डेशन सरकार से किसी प्रकार का कोई कोष या चन्दा प्राप्त नहीं करता। यह फाउण्डेशन मुख्यत सम्पूर्ण जन समुदाय के दिए गए दान से एकत्रित कोष द्वारा संचालित किया जाता है। क्योंकि अब विकिपीडीया अत्यधिक लोकप्रिय हो चुका है इसलिए कुछ सरकारी संस्थाएं एवं व्यवसायिक संगठन भी इसे दान के रुप में सहायता उपलब्ध करना आरम्भ कर चुके हैं।

क्या मुझे हिन्दी विकिपीडिया पर कोई लेख आरम्भ करने से पहले पर्याप्त जानकारी होना आवश्यक है?

अधिकतर लोगों के बीच यह एक गलत अवधारणा है कि विकिपीडिया पर कोई लेख लिखने के लिए हमें पर्याप्त जानकारी होना आवश्यक है परन्तु ऐसा नहीं है। विकिपीडिया पर कोई भी लेख लिखने या सम्पादित करने के लिए आपका किसी क्षेत्र-विशेष में विशेषज्ञ होना आवश्यक नहीं है। विकिपीडिया का हर लेख सैंकड़ों योगदानकर्ताओं के सामुहिक प्रयास का परिणाम है। आप जिस लेख को बहुत कम जानकारी डालकर आरम्भ करेंगे कल उसे कोई और व्यक्ति कुछ नई जानकारी डालकर बढ़ा देगा फिर कोई और, और इस प्रकार कुछ दिनों बाद वह लेख ज्ञान की छोटी-छोटी बूँदों से भरकर परिपूर्ण हो जाएगा जिससे अनेक उत्सुक पाठकों की ज्ञानरुपी प्यास बुझेगी। जिस प्रकार आप जो प्रयास किसी अन्य के लिए करेंगे जिससे उसका ज्ञानवर्धन होगा, उसी प्रकार अन्य लोग भी समान प्रयास कर अनेक लेख बनाएंगे जिससे आपका एवं कई अन्य लोगों का ज्ञानवर्धन होगा। इस प्रकार जब कई लोग स्वयं से ज्ञान की छोटी-छोटी बूँदे समर्पित करेंगे तो ज्ञान का एक ऐसा सागर बन जाएगा जिससे आने वाली समस्त पीढ़ियों के साथ हम सब की ज्ञान रुपी जिज्ञासा शान्त होगी।

मान लीजिए कि आज किसी ने विकिपीडिया पर विद्युत बल्ब के ऊपर केवल एक पंक्ति का लेख लिखा। कुछ दिनों बाद जब उसे कोई अन्य इञ्जिनियर छात्र विकि पर देखता है तो वह उसमें कुछ और जानकारी डाल सकता है और इस प्रकार इस लेख में जानकारी बढ़ती रहेगी जिससे यह बल्ब के ऊपर एक विशाल जानकारी का स्त्रोत बन जायेगा। अत:किसी भी विषय में कम जानकारी से न घबराएं, मुक्त मन से विकिपीडिया पर लेख लिखना आरम्भ करें।

क्या विकिपीडिया पर कोई ऐसा नियम है कि किस विषय पर लिखना है और किस विषय पर नहीं?

आप विकिपीडिया पर किसी भी विषय पर लेख लिख सकते है बशर्ते कि यह लेख ज्ञानकोश की शैली के अनुरुप हो। जिसके लिए विकिपीडिया पर कई विकिनीतियां निर्धारित है। हाँ यह सामान्य समझ की बात है कि विवादित विषयों पर लेख बनानें से पूर्व यह सुनुश्चित कर लें कि लेख की जानकारी बिल्कुल निष्पक्ष हो। अन्य किसी लेख पर भी जानकारी निष्पक्ष होनी चाहिए क्योंकि विकिपीडिया ज्ञान बाँटने का साधन है ना कि किसी के पक्ष-विपक्ष में दुष्प्रचार करने का।

मेरे बनाए लेख को कई लोग सम्पादित करते है ऐसा क्यों?

विकिपीडिया का कोई भी लेख किसी अकेले व्यक्ति से सम्बन्धित नहीं होता, बल्कि यह अनेक सदस्यों के सहयोगात्मक एवं सामूहिक योदगान का परिणाम होता है। हाँ यदि आपके द्वारा बनाए गए लेख में कोई दूसरा सदस्य गलत जानकारी डालता है तो आप उसे हटा सकते है अथवा प्रबन्धकों की सहायता से उस अनावश्यक सामग्री को हटवा सकते है। आप किसी सदस्य से उसके द्वारा जोड़े गए तथ्य पर उससे लेख के वार्ता पृष्ठ पर चर्चा भी कर सकते है जिस पर अन्य प्रबन्धक एवं सदस्यगण भी अपनी प्रतिक्रिया देते है और बहुमत के आधार पर यदि ऐसा लगता है कि वह तथ्य सही है तभी उसे लेख में रखा जाता है। विकि में कोई भी तथ्य देने के साथ सम्पादक को उसका सन्दर्भ भी देना पड़ता है अन्यथा उस जानकारी को अविश्वसनीय माना जा सकता है जब तक कि वह जन सधारण को ज्ञात तथ्य न हो तो, जैसे सूर्य पूर्व में उगता है यह बात सभी जानते है अत: इसके लिए तथ्य देने की कोई आवश्यकता नहीं है। विकिपीडिया पर सन्दर्भों की विश्वसनीयता के ऊपर भी अपनी नीतियां है।

विकिपीडिया में कौन-कौन योगदान कर सकता है

कोई भी व्यक्ति जो अपनी सांस्कृतिक पृष्ठभूमि, जातीयता, व्यावसायिक या राजनीतिक पृष्ठभूमि या हितों पर ध्यान दिए बिना ज्ञान को बाँटकर ज्ञान का प्रसार करने का इच्छुक है, इस परियोजना को अपना योगदान दे सकता है। कोई भी जो अपने ज्ञान को विकिपीडिया के जरिये सुरक्षित रखना चाहता है एवं उसे जन जन तक पहूँचाकर सबको लाभान्वित करने का इच्छुक है, इस परियोजना को अपना योगदान दे सकता है। इस प्रकार चाहे कोई कालेज का विद्यार्थी, इञ्जीनियर, डाक्टर, पत्रकार, किसान, व्यवसाई इत्यादि हर कोई विकिपीडिया की परियोजनाओं को अपना योगदान देकर ज्ञान का प्रसार कर सकता है।

क्या विकिपीडिया भारतीय भाषाओं में भी उपलब्ध है?

सर्वप्रथम अंग्रेज़ी विकिपीडिया १५ जनवरी २००१ को आरम्भ किया गया था, परन्तु इस वर्ष एक भी भारतीय भाषा का विकिपीडिया आरम्भ नहीं किया जा सका। सर्वप्रथम जून २००२ को पंजाबी, असमी, और उड़िया विकिपीडिया बनाए गए। फिर इसी वर्ष दिसम्बर में मलयालम विकिपीडिया भी आरम्भ किया गया। २००३ के बाद अन्य कई भारतीय भाषाओं के विकिपीडिया आरम्भ किए गए। फिर फरवरी २००३ में भोजपुरी, मई २००३ में मराठी, जून २००३ में कन्नड़, जुलाई २००३ में हिन्दी, सितम्बर २००३ में तमिल, दिसम्बर २००३ में तमिल एवं तेलुगु, जनवरी २००४ में बंगाली एवं अगस्त २०१९ में संताली में विकिपीडिया आरम्भ किए गए। इस प्रकार अब भारतीय भाषाओं में कुल २० विकिपीडिया संस्करण उपलब्ध हैं।

मैं अंग्रेज़ी भाषा में प्रवीण हूँ तो मैं हिन्दी विकिपीडिया पर क्यों योगदान दूँ?

आप अंग्रेज़ी में दक्ष है तो यह बहुत प्रशन्सनीय बात है परन्तु यह आपकी मातृ भाषा को त्याग देने का कारण नहीं बनना चाहिए। आप अंग्रेज़ी में उपलब्ध सूचना को एकत्रित कर उसे अपनी मातृ भाषा में दे सकते है जिससे उन लोगों को बहुत सहायता पहूँचेगी जो अंग्रेज़ी भाषा नहीं जानते अथवा जो लेख को अपनी मातृ भाषा में पढना पसन्द करते है। ऐसे अनेक भारतीय हैं जो अंग्रेज़ी में दक्ष नहीं वरन अपनी मातृ भाषा में दक्ष हैं। अंग्रेज़ी दक्ष होना या न होना किसी भी व्यक्ति को अपनी मातृ भाषा में ज्ञान बाँटने अथवा एकत्रित करने से नहीं रोकता। हिन्दी हमारी मातृ भाषा ही नहीं वरन् राष्ट्र भाषा और सर्वाधिक व्यापक भाषा भी है। अत: इसके वर्चस्व को बनाए रखने का दायित्त्व हम सब ४३ करोड़ हिन्दी भाषियों पर है और हिन्दी विकिपीडिया हिन्दी में ज्ञान को बचाए रखने एवं उसका प्रसार करने के लिए सर्वोत्तम स्थान है। अत: हम सब इसमें योगदान क्यों न करें? केवल इसलिए कि हम अंग्रेज़ी में प्रवीण है या हमें अपनी मातृ भाषा बोलने में झिझक आती है। यदि आपको झिझक आती है तो उसे दूर करने का सर्वोत्तम उपाय भी विकिपीडिया है क्योंकि विकिपीडिया पर आपके योगदान के साथ हिन्दी एवं ज्ञान दोनों का प्रसार होगा और हिन्दी का जितना प्रसार होगा उतना ही आपको अपने आपको हिन्दी भाषी कहने में गर्व अनुभव होगा, अत: जब हम अपने मित्रों से एवं परिवारजनों से निसंकोच हिन्दी में बात कर सकते है तो हिन्दी विकिपीडिया पर हिन्दी में योगदान करने में संकोच कैसा?

75
Created on By PawanDixit

Geography Quiz set 168 For All Goverment Exam's

Geography Quiz set 168 For All Goverment Exam's

1 / 10

विश्वप्रसिद्ध खारे जल की झील सांभर किस राज्य में स्थित है ?

In which state is the world famous salt water lake Sambhar located?

2 / 10

वेम्बानद झील किस राज्य में स्थित है ?

In which state is Vembanad Lake located?

3 / 10

कोलेरू झील किस राज्य में स्थित है ?

In which state is Kolleru Lake located?

4 / 10

जवाहर सागर, राणा प्रताप सागर तथा गांधी सागर जलाशय किस नदी पर निर्मित है ?

On which river are the Jawahar Sagar, Rana Pratap Sagar and Gandhi Sagar reservoirs built?

5 / 10

भारत में विशालतम लैगून निम्न में से कौन - सा है ?

Which of the following is the largest lagoon in India?

6 / 10

निम्नलिखित में से कौन सुमेलित नहीं है

Which of the following is not correctly matched

7 / 10

लोकटक है -

Loktak is

8 / 10

सूची-I को सूची-II से सुमेलित कीजिए : सूची-I (झीलें) A. लोकटक B. पुलीकट C. लोनार D. वुलर सूची-II (राज्य) 1. महाराष्ट्र 2. जम्मू कश्मीर 3. तमिलनाडु 4. मणिपुर

Match List-I with List-II : List-I (Lakes) A. Loktak B. Pulicat C. Lonar D. Wular List-II (States) 1. Maharashtra 2. Jammu Kashmir 3. Tamil Nadu 4. Manipur

9 / 10

निम्नलिखित में से कौन एक लैगून झील नहीं है ?

Which of the following is not a lagoon lake?

10 / 10

Q16. निम्न में से कौन सही सुमेलित है ? झील-अवस्थति

Which of the following is correctly matched? lake location

Your score is

The average score is 46%

0%

5/5 - (1 vote)

Spread The Love And Share This Post In These Platforms

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *