भारत इस साल 15 अगस्त को अपना 75वां स्वतंत्रता दिवस (Independence Day 2022) मनाने जा रहा है। जिसका विषय देश पहले सबसे पहले हैं। भारत सरकार भी इस उपलक्ष्य में आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम के तहत देश का 75वां स्वतंत्रता दिवस मना रही है।
नई दिल्ली [ANI]। भारत इस साल 15 अगस्त को अपना 75वां स्वतंत्रता दिवस (Independence Day 2022) मनाने जा रहा है। जिसका विषय “देश पहले, सबसे पहले हैं।” भारत सरकार भी इस उपलक्ष्य में ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ कार्यक्रम के तहत देश का 75वां स्वतंत्रता दिवस मना रही है।
भारत 1858 से 1957 तक ब्रिटिश शासन के अधीन था। ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी ने 1757 से 1857 तक भारत पर राज किया था।

15 अगस्त 1947 को भारत ने 200 वर्षों तक ब्रिटिश राज से स्वतंत्रता पाई। स्वतंत्रता सेनानियों के साहस और बलिदान ने अंग्रेजों को बारत से बेदखल कर दिया। भारत अपना कुछ दिनों बाद 15 अगस्त को 75वां स्वतंत्रता दिवस मनाने जा रहा है। तो आइए जानते हैं भारत की स्वतंत्रता से जुड़े कुछ रोचक तथ्य
- स्वतंत्रता के लिए पहला संघर्ष 1857 में हुआ था, जिसे भारतीय विद्रोह के नाम से जाना जाता है। इसका नेतृत्व मंगल पांडे ने किया था। वहीं, झांसी की रानी लक्ष्मी बाई, बहादुर शाह जफर, तात्या टोपे और नाना साहिब सहित अन्य स्वतंत्रता सेनानियों ने ब्रिटिश सेना के खिलाफ 1857 की क्रांति का नेतृत्व किया।
- फिर 1900 के दशक में स्वदेशी आंदोलन आया। फिर बाल गंगाधर तिलक और जेआरडी टाटा ने स्वदेशी वस्तुओं को बढ़ावा देने और विदेशी सामानों का बहिष्कार करने के लिए बॉम्बे स्वदेशी को को-ऑप स्टोर्स कंपनी लिमिटेड की स्थापना की। महात्मा गांधी ने इसे स्वराज (स्व-शासन) की आत्मा के रूप में वर्णित किया।
- भारतीय राष्ट्रीय ध्वजलाल, पीले और हरे रंग की तीन क्षैतिज पट्टियों के साथ 7 अगस्त 1906 को कोलकाता के पारसी बागान स्क्वायर पर फहराया गया था। हमारे वर्तमान राष्ट्रीय ध्वज का पहला संस्करण 1921 में पिंगली वेंकैया द्वारा डिजाइन किया गया था। 24 स्पोक अशोक चक्र के साथ भगवा, सफेद और हरी धारियों वाले वर्तमान ध्वज को आधिकारिक तौर पर 22 जुलाई 1947 को अपनाया गया था और 15 अगस्त 1947 को फहराया गया था।
- भारत छोड़ो आंदोलन, जिसे अगस्त आंदोलन के रूप में भी जाना जाता है। 8 अगस्त 1942 को महात्मा गांधी द्वारा अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के मुंबई सत्र में द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान भारत में ब्रिटिश शासन को समाप्त करने की मांग के लिए शुरू किया गया एक आंदोलन था।
- स्वतंत्रता के समय भारत में आधिकारिक राष्ट्रगान नहीं था। 1911 में रविंद्र नाथ टैगोर द्वारा रचित गीत ‘भारत भाग्य विधाता’ का नाम बदलकर जन गण मन कर दिया गया। इसे भारत की संविधान सभा द्वारा 24 जनवरी 1950 को राष्ट्रगान के रूप में अपनाया गया था।
- भारत और पाकिस्तान के बीच सीमा रेखा को 3 अग्सत 1947 को ब्रिटिश सैरिस्टर सर रेडक्लिफ द्वारा खींचा गया था। इसे रेडक्लिफ लाइन के रूप में भी जाना जाता है। इसे 17 अगस्त 1947 को भारत की आजादी के दो दिन बाद आधिकारिक तौर पर माना गया था।
- भारत का नाम सिंधु नदी से लिया गया था। यह महान सिंधु घाटी सभ्यता की गवाही देता है, जो नदी की सहायक नदियों के बीच फली फूली।
- भारत को 15 अगस्त 1947 को आधी रात को स्वतंत्रता मिली थी। कोरिया, कांगो, बहरीन और लिकटेस्ंटीन भी इसी दिन स्वतंत्र हुए थे।
- बंकिम चंद्र चटर्जी द्वारा रचित भारत का राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम’ उनके 1880 के दशक में रचित ‘आनंदमठ’ उपन्यास का हिस्सा था। 24 जनवरी 1950 को इसे भारत के राष्ट्रीय गीत के रूप में अपनाया गया था।
- भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू ने 15 अगस्त 1947 को आधी रात को लाल किले पर झंडा फहराया था। अपने प्रसिद्ध स्वतंत्रता दिवस के भाषण में कहा था “बहुत साल पहले हमने भारत भाग्य के साथ समझौता किया था, और अब वह समय आ गया है जब हम अपनी प्रतिज्ञा के साथ समझौता करेंगे। आज की आधी रात जब दुनिया सो रही है, भारत जीवन और आजादी के लिए जागेगा।”
- भारत का नाम सिंधु नदी से लिया गया था। यह महान सिंधु घाटी सभ्यता की गवाही देता है, जो नदी की सहायक नदियों के बीच फली फूली।
