

UP SUPER TET NOTIFICATION 2023: यूपी में
2,50,000 पदों पर नई प्राथमिक शिक्षक भर्ती की तैयारी सभी छात्रों के लिए खुशखबरी
UP PRIMARY TEACHER VACANCY उत्तर प्रदेश में नई प्राथमिक शिक्षक भर्ती का इंतजार कर रहे तमाम छात्रों के लिए बहुत ही बड़ी खुशखबरी आ चुकी है| बता दें उत्तर प्रदेश में 4 वर्षों से कोई भी नई प्राथमिक शिक्षक भर्ती नहीं आई है |69000 शिक्षक भर्ती के बाद कोई भी शिक्षक भर्ती का विज्ञापन जारी नहीं हुआ है| उत्तर प्रदेश में लगातार प्रतिवर्ष डीएलएड और बीटीसी जैसे कोर्स चलाए जा रहे हैं | लेकिन भर्तियां नहीं आ रहे हैं| इसकी वजह से प्रतिवर्ष प्रशिक्षुओं की संख्या भी बढ़ रही है| उत्तर प्रदेश में 250000 नई प्राथमिक शिक्षक भर्ती को लेकर अपडट आ चुकी है पूरी जानकारी आपको मिलने वाली है|
यूपी प्राथमिक शिक्षक भर्ती को लेकर क्या है सबसे बड़ी खबर
उत्तर प्रदेश में नई प्राथमिक शिक्षक भर्ती को लेकर अभ्यर्थियों की तरफ से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है| उत्तर प्रदेश में नई प्राथमिक शिक्षक भर्ती को लेकर अभ्यर्थियों का धरना प्रदर्शन 23 मार्च से लगातार अनवरत जारी है |अभ्यार्थी 15 अप्रैल को महा धरना प्रदर्शन भी करने वाले हैं |जिसमें अभ्यर्थी मांग करेंगे कि प्राथमिक शिक्षक भर्ती का विज्ञापन जारी हो| क्योंकि लाखों की संख्या में बेसिक विद्यालयों में पद रिक्त हैं| उत्तर प्रदेश में धरना तो चल ही रहा है लेकिन 250000 पदों पर क्या है और किस तरह से यह जानकारी है पूरी जानकारी विस्तार से अवश्य पढ़ें|
उत्तर प्रदेश में 250000 पदों को भरने के लिए सरकार कर रही विचार
प्राइमरी स्कूलों के शिक्षकों की पदोन्नति के लिए अब नए सिरे से नीति बनाई जाएगी| नई नीति में प्राइमरी स्कूलों में 3 साल में ही अध्यापकों को प्रोन्नति देने का यहां पर प्रस्ताव है | साथ ही पदोन्नति के बाद इन्हें प्राइमरी में ही हेड मास्टर भी बनाया जाएगा| अब तक सहायक अध्यापक से अध्यापक के पद पर पदोन्नति पाने वालों को उच्च प्राइमरी विद्यालयों में सहायक अध्यापक के पद पर भेजा जाता रहा है| पदोन्नति भी 5 सालों के अंतराल पर ही की जाती है| प्रदेश के प्राथमिक स्कूलों में शिक्षकों के खाली पड़े ढाई लाख से अधिक पदों को भरने के लिए अब सरकार नए फार्मूले पर विचार कर रही है|