Metal (धातु) Iron
Symbol (संकेत)Fe
Atomic Number (परमाणु संख्या) 26
Atomic Mass (परमाणु भार) 55.84
Melting Point (गलनांक) 1539 °C
Boiling Point (क्वथनांक) 2862 °C
Density (घनत्व)7.86 g/cm³
14 Amazing And Interesting Iron Facts in Hindi
1. लोहा बहुत ही महत्वपूर्ण धातु है जिसका उपयोग मनुष्य पिछले 5 हज़ार साल भी ज्यादा समय से करता आ रहा है।
2. लोहे का परमाणु चिन्ह ‘Fe’ है जो लतीनी भाषा के शब्द ‘Ferrum’ से आया है।
3. लोहा धरती में चौथा सबसे ज्यादा मात्रा में पाया जाने वाला तत्व है। धरती की पेपड़ी का 5.6 प्रतीशत हिस्सा लोहे से बना है जबकि कोर (core) सारी की सारी लोहे से बने हुई है।
4. लोहा ब्रह्माण्ड में 6वां सबसे ज्यादा पाया जाने वाला तत्व है।
5. लोहे का सबसे ज्यादा उपयोग Steel (इस्पात) बनाने के लिए किया जाता है। Steel बनाने का तरीका मनुष्य को कोई 3000 हज़ार साल पहले ही पता लग गया था।
6. बढ़िया स्टील शुद्ध लोहे से 1000 गुणा ज्यादा मज़बूत होता है।
7. भारत में ईसा से कई सदियों पहले लोहे से इससे इस्पात बनाने की जानकारी थी। लगभग 2 हज़ार साल पहले भारत से लोहा और इस्पात युरोप तथा अफ्रीकी देशों को भेजा जाता था।
8. 2500 साल पहले बनी भारत की इस्पात की तलवारें ईरान आदि देशों में विख्यात थी। ईरानियों तथा अरबों ने इस्पात पर पानी चढ़ाने (tempering) की कला को भारत से ही सीखा था। Tempering इस्पात को गर्म करके उसे और मज़बूत बनाने की क्रिया को कहते हैं।
9. दिल्ली में विष्णुस्तंभ (किताबों के अनुसार कुतुबमीनार) के सामने 1600 साल पहले बने लौह स्तंभ के बारे में पूरी दुनिया जानती है। यह स्तंभ राजा चंद्रगुप्त विक्रमादित्य के काल में खगोलशास्त्री वराहमिहिर की देख रेख में बना था। 6 हज़ार किलो के इस स्तंभ को इतनी कुशलता से बनाया गया है कि इतना समय गुज़र जाने पर भी इस पर जंग नही लगी।
10. विष्णुस्तंभ के पास इस लोहे के स्तंभ में 99.72 प्रतीशत लोहा है। वैज्ञानिक इस बात पर हैरान होते है कि इतना लंबा चौड़ा स्तंभ किस प्रकार बनाया गया होगा? क्योंकि आज भी इतना विशाल स्तंभ बनाना आसान काम नही है।
11. लोहा जब नमी और ऑक्सीज़न के संपर्क में आता है तो इसे जंग लगना शुरू हो जाता है।
12. खदानों से प्राप्त होने वाले लोहे को कच्चा लोहा (Iron Ore) कहते है और यह पूरी तरह से शुद्ध नही होता। कच्चे लोहे की चार किस्में हैं जिन में अलग – अलग मात्रा में शुद्ध लोहा होता है।
कच्चे लोहे का प्रकार शुद्ध लोहा रंग
Magnetite 72% Black Bright
Haematite 69% Black
Limonite 60% Yellow
Siderite 45% Yellow-Brown
13. संसार में ज्यादातर हैमेटाइट (Haematite) किस्म का कच्चा लोहा निकाला जाता है। किसी भी किस्म के कच्चे लोहे का उत्पादन करने वाले 10 सबसे बड़े देश यह रहे-
Top Ten Iron Ore Producing Countries
Country Prouction (In Crore Tonnes)
China 150
Australia 66
Brazil 32
India 15
Russia 10.5
Ukraine 8.2
South Africa 7.8
U.S.A 5.8
Iran 4.5
Canada 4.1
14. जैसा कि हम पहले ही बता चुके हैं कि लोहे का सबसे ज्यादा उपयोग स्टील बनाने के लिए किया जाता है। दुनिया में स्टील का सबसे ज्यादा उत्पादन करने वाले 10 देश यह रहे-
Top Ten Steel Producing Countries
Country Prouction (In Crore Tonnes)
China 82.3
European Union 16.2
Japan 11.0
U.S.A 8.8
India 8.6
Russia 7.1
South Korea 7.1
Germany 4.2
Turkey 3.5
Brazil 3.4
- सीआईएसएफ में निकली बंपर भर्ती 14264 पदों पर आवेदन शुरू 10वीं 12वीं पास जल्द करें
- UPSSSC Enforcement Constable Recruitment, 12वीं पास के लिए निकली भर्ती
- UP Police: सिपाही भर्ती के इंतजार में ओवरएज हो गए योगी जी, बढ़ा दो
- NCB bharti- सब इंस्पेक्टर के 30000+ पदों पर भर्ती, आज है आखिरी तारीख
- यूपी पुलिस में 31 साल वाले भी बन सकते हैं कांस्टेबल,